Hindi News / bihar / bhagalpur-news / भागलपुर कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा: महिला ने कॉलर पकड़कर मांगा हक, दोनों बच्चों...

भागलपुर कोर्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा: महिला ने कॉलर पकड़कर मांगा हक, दोनों बच्चों को अपनाने से युवक ने किया इनकार

भागलपुर कोर्ट परिसर में महिला ने युवक का कॉलर पकड़कर अपने हक की मांग को लेकर हंगामा किया। महिला ने प्रेम विवाह, बच्चों को अपनाने से इनकार और भरण-पोषण को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 14, 2026, 6:09:05 PM

बिहार न्यूज

कोर्ट में चल रहा मेंटेनेंस का मामला - फ़ोटो रिपोर्टर

BHAGALPUR:भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब मदीना खातून नाम की दो बच्चों की मां ने सरेआम विकास साह का कॉलर पकड़ लिया और अपने हक की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए।


मदीना खातून का आरोप है कि विकास साह ने उससे प्रेम विवाह किया था और कई वर्षों तक पति-पत्नी की तरह साथ रहने के बाद अब उसे और उसके दो बच्चों को अपनाने से इनकार कर रहा है।


 महिला का कहना है कि दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। वर्ष 2016 में उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से हुई थी, लेकिन बाद में विकास उसे अपने साथ अलीगढ़ ले गया, जहां दोनों साथ रहने लगे और उनके दो बच्चे भी हुए।


महिला ने आरोप लगाया कि कई वर्षों तक विकास के घर में रहने के बाद अब उसके परिवार वाले उससे दो लाख रुपये और जमीन की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया।


वहीं, विकास साह ने महिला के सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मदीना पहले से शादीशुदा है और उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल महिला ने भरण-पोषण को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कराया है, जिस पर आगे कानूनी प्रक्रिया जारी है। 

भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट