ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

बेतिया में नहर में गिरकर 14 माह की मासूम बच्ची की मौत, गांव में शोक की लहर

बेतिया के मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव में घर के पास खेल रही 14 माह की मासूम सहाना खातून नहर में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से गांव में शोक और मातम का माहौल है।

bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया के मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव से होकर बहने वाली दिउलिया उपवितरणी नहर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के पास खेल रही 14 माह की मासूम बच्ची नहर में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।


मृत बच्ची की पहचान सहाना खातून (14 माह), पिता नजीर मियां,  रमपुरवा गांव निवासी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सहाना घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अनजाने में नहर की ओर चली गई और पानी में गिर गई। काफी देर तक जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो परिजन उसकी तलाश में जुट गए।


खोजबीन के दौरान अचानक नहर में बच्ची का शव उपलता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्ची को नहर से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मैनाटाड़ ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अजीत कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद मृत बच्ची की मां मजरुन खातून, दादा रहमत मियां, चाचा वजीर मियां व वाहिद मियां का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। वहीं, सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। फिलहाल गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें