ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

बेतिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, 6 महीने पहले किया था अंतरजातीय विवाह

बेतिया के कुमारबाग थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका इंदु देवी ने छह महीने पहले अपनी मर्जी से अंतर्जातीय विवाह किया था। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है..

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: कुमारबाग थाना क्षेत्र स्थित उपाध्याय टोला वार्ड नंबर 9 में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान इंदु देवी, पत्नी इंद्रजीत साह के रूप में हुई है।


बताया जाता है कि इंदु देवी ने अपनी मर्जी से छह महीने पहले इंद्रजीत साह से अंतर्जातीय विवाह किया था। बुधवार को अचानक उनकी मौत की खबर मिलने पर मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे।


मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वाले उनके अंतर्जातीय विवाह से नाराज थे और दहेज की मांग को लेकर इंदु देवी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते उनका कथित तौर पर हत्या कर दी गई।


घटना की सूचना मिलते ही कुमारबाग थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें