ब्रेकिंग
बदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

बिहार में चोरों का आतंक जारी: पूर्व मुखिया के घर में घुसकर 15 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर घटना को दिया अंजाम

बेतिया के मझौलिया में माधोपुर के पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह के घर अज्ञात चोरों ने 15 लाख की चोरी कर ली है। नकदी, गहने और जरूरी दस्तावेज चुरा लिया। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Bihar
इलाके में दहशत का माहौल
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर वार्ड संख्या-4 में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह के घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने, नगदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है।


घर के मालिक विक्रमा सिंह ने बताया कि रात में परिवार के सभी सदस्य गहरी नींद में थे। तभी अज्ञात चोर घर के पीछे की खिड़की तोड़कर भीतर घुसे और चालाकी से मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद उन्होंने अलमारी व बक्सों को तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि, एटीएम कार्ड और अन्य कीमती वस्तुएं समेट लीं। सुबह जब परिवार ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह अंदर से बंद पाया गया। संदिग्ध परिस्थिति देख ग्रामीणों को बुलाया गया। दरवाजा तोड़े जाने के बाद अंदर का नजारा देख सभी के होश उड़ गए। कमरे का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और कीमती वस्तुएं गायब थीं।


घटना की जानकारी मिलते ही मझौलिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त होते ही अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है और चोरों की तलाश तेज कर दी गई है।


ग्रामीणों का कहना है कि हाल के दिनों में क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी मामले में ठोस कार्रवाई नहीं कर सकी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि रात्रि गश्ती को बढ़ाया जाए और अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।


पूर्व मुखिया विक्रमा सिंह ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीणों का जीना दूभर हो जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि करीब पांच वर्ष पूर्व भी उनके घर में 5 लाख रुपये की चोरी हो चुकी है, लेकिन आज तक उस मामले का भी उद्भेदन नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। लोग अपने-अपने स्तर पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की बात कर रहे हैं। वही पुलिस से भी गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें