Bihar Crime News: 10 वर्षीय मासूम की चाकू गोदकर हत्या, आरोपी भी नाबालिग Bihar Job: सरकारी स्कूलों में भरे जाएंगे 15 हजार पद, युवाओं के पास लाइब्रेरियन, क्लर्क और चपरासी बनने का सुनहरा अवसर Road Accident: भतीजे ने चाचा को मारी चाकू, घायल हालत में गाड़ी चलाते वक्त हुआ दर्दनाक एक्सीडेंट; कई जख्मी Bihar News: हटाए जाएंगे बिहार के सभी DCLR, पटना हाईकोर्ट का आदेश; मिली इतने दिनों की मोहलत Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी Life Style: इन चीजों को खाने से पहले जरूर भिगोएं, नहीं तो सेहत को हो सकता है नुकसान Bihar Teacher: राज्य के 26,000 से ज्यादा शिक्षकों का तबादला, लिस्ट के साथ सामने आई नई जानकारी Bihar News: पति की मौत के 5 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार Bihar News: मुंगेर DM ने लिया श्रावणी मेला की तैयारियों का जायजा, 30 जून तक सभी कार्य पूरा करने का दिया निर्देश Bihar News: बिहार शिक्षा विभाग में डोमिसाइल नीति लागू, 15 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती
06-Jan-2025 02:17 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बिहार में करीब 8 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब बंद होने के बाद कुछ लोग सुखा नशा करने लगे हैं। गांजा, स्मैक, अफीम जैसे नशीले पदार्थों की मांग बिहार में बढ़ गयी है। बेगूसराय में सघन वाहन जांच के दौरान दो कार पर सवार 5 तस्करों को 90 किलो गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर बछवाड़ा थाने की पुलिस ने फतेहा गांव के NH-28 पर यह कार्रवाई की।
बछवाड़ा थाने की पुलिस ने दो कार को जब्त किया है वही कार पर लदे 90 किलो गांजा भी जब्त किया है। वही 5 तस्करों को दोनों कार से गिरफ्तार किया गया है। बछवाड़ा थाने को देर रात जिला आसूचना इकाई, बेगूसराय के माध्यम से एक सूचना मिली कि गांजे की बड़ी खेप बेगूसराय लाई जा रही है। कुछ धंधेबाज अवैध गांजा 2 कार में लेकर समस्तीपुर से आ रहे हैं। एन०एच०-28 से होते हुए बेगूसराय की ओर जाने वाले हैं। इस बात की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दी गयी। जिसके बाद वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर पु०अ०नि० विवेक भारती बछवाड़ा थानाध्यक्ष, पु०अ०नि० अजय कुमार, बछवाड़ा अंचलाधिकारी थाने के पुलिस कर्मियों के साथ फतेहा एन०एच०-28 के पास पहुंचे तब वाहनों की जांच शुरू की गई।
कुछ ही देर बाद 02 कार रशीदपुर, समस्तीपुर की ओर से पहुँची जिसे रोका गया। दोनों वाहनों में कुल 05 लोग सवार थे। कार की तलाशी ली गयी तब इसमें से 90 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद पांचों धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया गया वही दोनों कार को भी जब्त कर लिया गया। पांचों गांजा तस्करों की पहचान (01) मिथुन कुमार पे०-रामस्वास्थ महतो सा०-मटिहानी थाना मटिहानी जिला-बेगूसराय (02) कौशल कुमार पे० विपिन चौधरी सा०-मटिहानी थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय (03) अमरेश कुमार पे०-अक्षयवट सिंह सा०-नयागांव थाना-नयागाँव जिला-बेगूसराय (04.) पप्पु भगत पे० श्रीराम भगत सा०-नयाटोला, वाजितपुर थाना-मुफस्सिल जिला-बेगूसराय एवं (05.) रूपेश कुमार पे०-मंटुन राय सा०-मटिहानी थाना-मटिहानी जिला-बेगूसराय के रूप में हुई है। इन सभी पूछताछ के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।