ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा

बेगूसराय पुलिस ने वरुण चौधरी मर्डर केस का खुलासा करते हुए 3 शूटरों को गिरफ्तार किया। जमीन विवाद और राजनीतिक महत्वाकांक्षा के चलते रंधीर महतो ने सुपारी देकर हत्या कराई, CCTV फुटेज से मामला सुलझा।

बिहार न्यूज
नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय जिले के चर्चित भू-कारोबारी वरुण चौधरी हत्याकांड में बेगूसराय पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस पूरे हत्याकांड की साजिश नागदह निवासी कुख्यात रंधीर महतो ने व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता के कारण रची थी। हत्या के लिए शूटरों को सुपारी दी गई थी और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी घटना से एक दिन पहले ही खरीदी गई थी।


सदर डीएसपी-वन आनंद कुमार पांडे ने सिंघौल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को दूसरे राज्य से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में नागदह वार्ड-11 निवासी राजीव साह, ललन महतो और चंदन महतो शामिल हैं। तीनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए साजिशकर्ता रंधीर महतो का नाम उजागर किया


राजनीतिक महत्वाकांक्षा और जमीन का खेल बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, रंधीर महतो की राजनीतिक महत्वाकांक्षा तेजी से बढ़ रही थी और नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए उसे बड़ी रकम की जरूरत थी। इसी उद्देश्य से उसने जमीन कारोबार में कदम रखा। नागदह निवासी पशुपति साह के परिवार से साढ़े सात कट्ठा जमीन का सौदा कर वह प्लॉटिंग कर बेच रहा था। इसी जमीन को लेकर वरुण चौधरी भी सक्रिय थे, जिससे रंधीर महतो के कारोबार में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसी रंजिश में रंधीर महतो ने वरुण चौधरी को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची और अपने गांव के शूटरों को सुपारी देकर वारदात को अंजाम दिलाया।


निशानदेही पर हथियार, बाइक और कपड़े बरामद

गिरफ्तार शूटरों की निशानदेही पर पुलिस ने ललन महतो के नागदह स्थित घर से मिट्टी में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए हैं। इसके साथ ही हत्या में प्रयुक्त बाइक और CCTV में दिख रहे कपड़े भी जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दो पिस्टल, एक कट्टा और 14 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं, जो इस वारदात में इस्तेमाल किए गए थे।


पहले ही गिरफ्तार हो चुका है लाइनर

इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही लाइनर नागदह निवासी रणवीर झा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


9 मार्च को हुई थी दिनदहाड़े हत्या

गौरतलब है कि 9 मार्च 2026 को सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदह स्थित तीनमुहानी के पास अज्ञात अपराधियों ने वरुण चौधरी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र निर्मल कुमार उर्फ छोटू के बयान पर सिंघौल थाना कांड संख्या 71/26 के तहत चार नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस पूरे ऑपरेशन में सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडे, सिंघौल थानाध्यक्ष संतोष कुमार, तकनीकी सेल के राजेश कुमार, राजीव रंजन सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें