ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar news: मुख्यमंत्री को बदनाम क्यों कर रहे हैं... गिरिराज सिंह ने थानेदार को क्यों हड़काया?

Bihar news: बेगूसराय में हत्या के मामले पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह! थानेदार को दी डूबकर मरने की सलाह, पुलिस की लापरवाही पर उठे सवाल। क्या कानून व्यवस्था पर मंडरा रहा है संकट? देखिए पूरी रिपोर्ट।

बिहार न्यूज़, गिरिराज सिंह, बेगूसराय क्राइम, थानेदार विवाद, हत्या मामला बिहार, नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह का बयान, बिहार पुलिस, बिहार राजनीति, Begusarai news, Bihar police controversy, Giriraj Singh st
गिरिराज सिंह का पुलिस पर हमला
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar news: बिहार के बेगूसराय जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह ने जिले की पुलिस व्यवस्था पर तीखा हमला बोला है। शनिवार को क्षेत्रीय दौरे पर आए मंत्री ने अपराध को लेकर पुलिस अधिकारियों को खुलेआम फटकार लगाई और कहा कि “अपराधियों को रोकने में असफल थानेदार को पानी में डूबकर मर जाना चाहिए।”


गिरिराज सिंह हम पार्टी के नेता और प्रखंड अनुश्रवण समिति के सदस्य राकेश कुमार की हत्या के बाद उनके संदलपुर गांव स्थित घर पहुंचे थे। मृतक के परिजनों से मुलाकात के दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी, लेकिन जनता और पीड़ित परिवार की शिकायतों से गुस्साए मंत्री ने मौके पर मौजूद SDPO और थानाध्यक्ष को सार्वजनिक रूप से फटकार लगाई।


उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से सीधे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बदनामी होती है, और पुलिस की निष्क्रियता आम जनता के लिए असुरक्षा की भावना पैदा कर रही है। मंत्री ने पुलिस पर यह भी आरोप लगाया कि वे जानबूझकर ऐसी घटनाओं को अनदेखा कर रहे हैं।


इसके बाद गिरिराज सिंह थाना परिसर पहुंचे और बंद कमरे में अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि समय पर कार्रवाई होती, तो राकेश कुमार की जान बचाई जा सकती थी।गौरतलब है कि राकेश कुमार का हाल ही में अपहरण हुआ था और उनकी लाश बाद में मुंगेर में बालू में दबी हुई पाई गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही और सुस्ती ने इस हत्या को होने दिया।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें