ब्रेकिंग
BRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजाम

बेगूसराय में जेडीयू नेता RCP सिंह का जबरदस्त विरोध, आक्रोशित लोगों ने दी गाली

BEGUSARAI : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मदतान के बीच दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरशोर से किया जा रहा है. बुधवार को बिहार के 16 जिलों के 71 विधा

बेगूसराय में जेडीयू नेता RCP सिंह का जबरदस्त विरोध, आक्रोशित लोगों ने दी गाली
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI :  बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मदतान के बीच दूसरे और तीसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव प्रचार जोरशोर से किया जा रहा है. बुधवार को बिहार के 16 जिलों के 71 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. वहीं दूसरी ओर से आरजेडी, बीजेपी और जेडीयू समेत तमाम पार्टियों के नेता चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस चुनाव में सत्ताधारी दल के नेताओं को भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.




ताजा मामला बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल विधानसभा क्षेत्र का है. जहां बलिया नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 मंसूरचक मोहल्ले में जनता दल यूनाटेड के वरिष्ठ नेता और जेडीयू सांसद आरसीपी सिंह को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा है. बुधवार को रामचंद्र प्रसाद सिंह  जदयू प्रत्याशी शशिकांत कुमार शशि उर्फ अमर कुमार के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और उन्हें गाली देने लगे.


आरसीपी सिंह को देखते ही आक्रोशित लोगों ने सड़क पर बवाल कर दिया. वे लोग उन्हें अपशब्द कहने लगे. इस दौरान उनके सुरक्षा गार्डों ने जैसे-तैसे भीड़ को हटाकर उनकी गाड़ी को निकाला. लेकिन इसके बाद नाराज लोग सभा स्थल  तक भी पहुंच गए और उनके संबोधन के दौरान भी उन्होंने काफी नारेबाजी की. कुछ लोगों का कहना है कि मुंगेर में हुए हत्याकांड वाली घटना को लेकर लोगों में नाराजगी थी. बताया जा रहा है कि जो लोग विरोध कर रहे थे, वे लोग पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के हैं.  



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें