ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

बिहार: मुजफ्फरपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी भीषण आग, एक कर्मी झुलसा, मचा हड़कंप

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम को यह सूचना मिली कि एक बैंक में आग लग गई. पूरे शहर में हड़कंप मच

बिहार: मुजफ्फरपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी भीषण आग, एक कर्मी झुलसा, मचा हड़कंप
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के शहरी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अग्निशमन विभाग और पुलिस की टीम को यह सूचना मिली कि एक बैंक में आग लग गई. पूरे शहर में हड़कंप मच गया.  सिकंदरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में मंगलवार को अचानक आग लग गई. आग लगने के बाद पुरे बैंक में धुआं भर गया. सूचना के बाद सिकंदरपुर ओपी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची.  


वही दूसरी ओर इस जानकारी के बाद सिकंदरपुर ओपी के एक पुलिस पदाधिकारी दौड़ते हुए गिरते पड़ते किसी तरह बैंक पहुंचे यह हम नहीं खुद अधिकारी कह रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार चाय बनाने के दौरान बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच में बने किचन में गैस लीक होने से अचानक आग लग गई. जिससे एक कर्मचारी झुलस गया. हालांकि आनन-फानन में घायल कर्मचारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.  


इस पुरे मामले में सिकंदरपुर ओपी के पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि वह गस्ती कर रहे थे. उसी दौरान यह सूचना मिली कि बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई है. जिसके बाद तुंरत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि एक कर्मचारी जिसका नाम पंकज कुमार है, वह घायल हो गया है उसे लोगों ने अस्पताल भेजा है.  हालांकि अब तक आग लगने का प्राथमिक जानकारी जो मिली है उसके अनुसार गैस रिसाव ही है लेकिन आधिकारिक तौर पर आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. फिलहाल शहर में बड़ा घटना होने से टल गया हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें