ब्रेकिंग
Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?

बाढ़ NTPC में 150 इंजीनियर और कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण की चपेट में आया कहलगांव, नवीनगर, कांटी, बरौनी बिजलीघर

DESK: कोरोना की दूसरी लहर ने बिहार में कोहराम मचा रखा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाढ़ NTPC में 150 इंजीनियर और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। वही 100

बाढ़ NTPC में 150 इंजीनियर और कर्मचारी मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमण की चपेट में आया कहलगांव, नवीनगर, कांटी, बरौनी बिजलीघर
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कोरोना की दूसरी लहर ने बिहार में कोहराम मचा रखा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बाढ़ NTPC में 150 इंजीनियर और कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। वही 100 से ज्यादा परिजन भी इस संक्रमण के शिकार हैं। हालत ऐसी की अब कहलगांव, नवीनगर, कांटी, बरौनी बिजलीघर में भी कोरोना का कहर जारी है। 



बाढ़ एनटीपीसी में कोरोना संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या के बाद वहां बनाए गये कोविड अस्पताल में अब मरीजों के लिए बेड तक नहीं है। यहां पहले से ही मरीजों की संख्या अधिक है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए एनटीपीसी कैंपस को लॉक कर दिया गया है।



वही नवीनगर, कहलगांव, कांटी, बरौनी बिजलीघर भी कोराना की चपेट में आ गया है। बाढ़ एनटीपीसी में ऑक्सीजन प्लांट,अस्पतालों के ICU और वेंटिलेटर के संचालन पर असर ना पड़े इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को लेकर NTPC ने प्लान ‘बी’ तैयार किया है। बाढ़ एनटीपीसी में 150 लोग बीमार हैं इनके अलावे बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण से मुक्त हुए अधिकारी और कर्मचारी भी कई शारिरीक परेशानियों को झेल रहे हैं। जिसके कारण हर सेक्टर में काम-काज प्रभावित हुआ है।



 बाढ़ में बनाए गये डेडिकेटेड कोरोना सेंटर भी अब फुल है। यहां 15 बेड पर वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की व्यवस्था है जबकि 70 बेड सामान्य हैं। यहां भी सभी बेड फुल हैं यहां पहले ही मरीजों की संख्या अधिक है। नवीनगर और बरौनी बिजलीघरों की नई यूनिट का निर्माण ठप होता देख NTPC ने चालू उत्पादन पर प्रभाव रोकने के लिए वार स्ट्रैटजी बनाई है। इसमें कार्यरत कर्मियों को बिजलीघर कैंपस में ही रोक लिया गया है। उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं है। आपात संचालन के लिए वैकल्पिक टीम भी तैयार की गयी है। इनमें हर स्तर के अधिकारियों-इंजीनियरों को शामिल किया गया है। 



फिलहाल ये वर्क फ्रॉम होम में हैं। संचालन में जुटी टीम के किसी सदस्य को कोरोना होने की स्थिति में यह टीम उनका स्थान लेगी। इस टीम के जाते ही एक और वैकल्पिक टीम बना ली जाएगी। बाढ़ एनटीपीसी में ऑक्सीजन प्लांट,अस्पतालों के ICU और वेंटिलेटर के संचालन पर असर ना पड़े इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को लेकर NTPC ने प्लान ‘बी’ तैयार किया है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें