ब्रेकिंग
सीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनसीएम नीतीश कुमार से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, मुलाकात के बाद क्या बोले छोटे सरकार?टाइल्स मिस्त्री के बेटे ने किया कमाल, शुभम ने जमुई का नाम किया रोशनBihar Board Matric Result 2026: पूर्णिया के अंश राज ने कर दिया कमाल, बिहार टॉपर्स में चौथा रैंक किया हासिलछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

बच्चों के सिर से उठा मां का साया : मालगाड़ी की चपेट में आकर मां की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर

NALANDA : नालंदा में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर जहां महिला की मौत हो गयी जबकि उसके साथ जा रहे दो बच्चे गंभीर रु

बच्चों के सिर से उठा मां का साया : मालगाड़ी की चपेट में आकर मां की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NALANDA : नालंदा में हुए एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। मालगाड़ी की चपेट में आकर जहां महिला की मौत हो गयी जबकि उसके साथ जा रहे दो बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गये।


दीपनगर थाना क्षेत्र के भठविगहा रेलवे क्रॉसिंग के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से एक महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी । जबकि उसके दो बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हो गये । घटना की सूचना मिलते ही बिहार थाना में तैनात हॉक दस्ता के जवान घटना स्थल पर पहुचकर दोनों जख्मी दोनों बच्चे को अपने बाइक पर बिठाकर बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुचाया । जहां एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है ।


हॉक के जवान ज्ञानदीप , सुरेंद्र और धनंजय ने बताया की महलपर के इलाके में गश्ती कर रहे थे । इसी दौरान सूचना मिली कि भठविगहा के पास कोई हादसा हुआ है । वहां पहुचने के बाद पता चला कि एक महिला और दो बच्चे ट्रेन से कट गया जिसमें महिला की मौत हो चुकी थी । जख्मी में एक  5 साल का किशोर है और दूसरा 3 साल की किशोरी । अभी तक महिला की पहचान नही हुई है। ऐसे में यह कहना मुश्किल है कि यह हादसा है या फिर आत्महत्या ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें