ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों को पार कराने वाले एंट्री माफिया अरेस्ट, लाइसेंसी हथियार जब्त

KAIMUR : कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने एंट्री माफिया का सरगना राजीव कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. राजीव कुमार पर बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को अवैध तरीके से पार कराने

बालू लदे ओवरलोडेड ट्रकों को पार कराने वाले एंट्री माफिया अरेस्ट, लाइसेंसी हथियार जब्त
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR : कैमूर जिले के कुदरा पुलिस ने एंट्री माफिया का सरगना राजीव कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह को गिरफ्तार कर लिया. राजीव कुमार पर बालू लदे ओवरलोड ट्रकों को अवैध तरीके से पार कराने के लिये एंट्री गिरोह चलाने का आरोप है. 

राजीव कुमार के पास से एक लाइसेंसी पिस्टल, 15 जिंदा कारतूस, एक दर्जन से अधिक एटीएम, और क्रेडिट कार्ड जब्त किया गया है. राजीव के पास से पुलिस को एक कागज भी मिला है, जिसपर किसी को 54 लाख देने की बात लिखी गई है.  

इस बारे में बताते हुए कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया अप्रैल महीने में बालू लदे ओवरलोडेड वाहनों के खिलाफ अभियान चला था, जिसमें कुदरा पुलिस और खनन पदाधिकारी शामिल थे.  उस समय एंट्री माफिया राजीव कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह के बारे में जानकारी मिली थी जो रोहतास जिले के हथिनी का रहने वाला है और फिलहाल वाराणसी में रह रहा है.

जब इनके मामले की जांच की गई तो पता चला कि उनके द्वारा बालू लदे ओवरलोडेड वाहनों को अवैध तरीके से पार कराने के लिए एंट्री माफियाओं का गिरोह चलाया जाता था. पुलिस लंबे समय से राजीव की तलाश कर रही थी.राजीव के ऊपर यूपी के लंका थाने में भी मामला दर्ज है. इसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें