ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

अरवल में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

अरवल जिले के कलेर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 139 पर बड़ा सड़क हादसा हुआ। ऑटो और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARWAL: इस वक्त की बड़ी खबर अरवल से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। वही एक घायल हो गया है। घटना कलेर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 139 बेलसार गढ़ के समीप की है जहां ऑटो और ट्रक की सीधी टक्कर में ऑटो सवार दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


 मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो में सवार लोग धोबी बीघा स्थित अपने रिश्तेदार के घर से अपने घर घटारू लौट रहे थे। मृतक की पहचान नन्हक कुमार, पिता परशुराम राजवंशी और सियाराम राजवंशी के रूप में हुई है | वही गंभीर रूप से घायल युवक अनिल कुमार, पिता दिनेश्वर राजवंशी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक और घायल सभी व्यक्ति औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के घटारू गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। 


इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पटना-औरंगाबाद मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 139 को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। रोड जाम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कलेर पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने में लगे है। आक्रोशित लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिये जाने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें