ब्रेकिंग
जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंBihar News: भ्रष्ट DSP ने 80 करोड़ की संपत्ति कैसे अर्जित की...अब होगी पूछताछ, EOU के तीखे सवालों का करना पड़ेगा सामनाबिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जानपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

टैंकर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना आज यानी मंगलवार की सुबह फारबिसगंज-अररिया एनएच 27 पर ढोलबज्जा के पास घटी है। दोनों भारत

टैंकर और ट्रक की जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना आज यानी मंगलवार की सुबह फारबिसगंज-अररिया एनएच 27 पर ढोलबज्जा के पास घटी है। दोनों भारत पेट्रोलियम पैट्रोल पम्प के स्टाफ बताए जा रहे हैं। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक  दोनों शख्स टैंकर से सिमराहा स्थित मांस फैक्ट्री में तेल सप्लाई कर वापस पेट्रोल पम्प जा रहे थे। इसी दौरान टैंकर एक ट्रक में टकरा गया। मृतक डाक हरिहरपुर के रहने वाले 40 साल के बहादुर मेहता और 50 साल के मोहम्मद अफरोज हैं। बहादुर पेट्रोलपंप में गार्ड के रूप में कार्यरत था, लेकिन सोमवार रात उसे टैंकर पर ड्यूटी के लिए भेज दिया गया था। 



आपको बता दें मोहम्मद अफरोज भारत पेट्रोल पंप में छोटा टैंकर चलाता था। ढोलबज्जा प्रखंड के उप प्रमुख हसीब खान ने मृतक परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है। घटना के बाद गार्ड बहादुर मेहता को स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोहम्मद अफरोज को पूर्णियां रेफर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें