ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Araria News: अररिया में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन, नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

Araria News: अररिया के यादव कॉलेज मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें सांसदों और विधायकों ने कार्यकर्ताओं को 2025 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार दोबारा बनाने का संकल्प दिलाया।

Araria News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Araria News: अररिया यादव कॉलेज मैदान में शनिवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए के जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को नेताओं ने दिया।


अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सबका लक्ष्य स्पष्ट है कि 2025 में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बने। कार्यकर्ता एकजुट होकर जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और नीतीश कुमार के सुशासन के बल पर बिहार में विकास का नया अध्याय लिखना है। उन्होंने कहा कि बीते कार्यकाल में सिर्फ अररिया जिले में 800 पुल पुलिया का निर्माण हुआ है जो विकास का आईना है।


वहीं कार्यक्रम में उपस्थित झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल ने कहा कि एनडीए की मजबूती जनता के विश्वास पर टिकी है। सीमांचल और मिथिलांचल क्षेत्र में कार्यकर्ताओं का उत्साह हमारी विजय का आधार है। वाल्मीकि नगर से सांसद सुनील कुमार कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया और कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं ने बिहार को गति दी है। इस संदेश को हर गांव तक पहुँचाना है। 


पूर्णिया विधायक विजय कुमार खेमका ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही संगठन की असली ताकत है। आप सबके परिश्रम से 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित होगी। सम्मेलन में पंडित अजय झा, जिला परिषद अध्यक्ष व जदयू नेता आफताब अजीम उर्फ पप्पू अजीम सहित एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्ष, प्रमुख नेता एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में 2025 के चुनाव में एनडीए की पुनः सरकार बनाने का संकल्प लिया। 

रिपोर्ट:- राजेश कुमार, अररिया 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें