ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

‘जल प्रलय’ के बाद नीतीश कुमार करेंगे रिव्यू मीटिंग, जल निकासी के लिए बनेगा मास्टर प्लान

PATNA: पटना में आई ‘जल प्रलय’ से लोग बेहाल हैं. आपदा से निपटने के लिए सरकार की क्या तैयारी थी, इसकी पोल खुल चुकी है. सैकड़ों लोग भारी बारिश के बाद जल कैदी बन गये ह

‘जल प्रलय’ के बाद नीतीश कुमार करेंगे रिव्यू मीटिंग, जल निकासी के लिए बनेगा मास्टर प्लान
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना में आई ‘जल प्रलय’ से लोग बेहाल हैं. आपदा से निपटने के लिए सरकार की क्या तैयारी थी, इसकी पोल खुल चुकी है. सैकड़ों लोग भारी बारिश के बाद जल कैदी बन गये हैं. हालांकि सरकार लोगों तक राहत पहुंचा रही है, बावजूद इसके कई इलाकों में स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है. 


वहीं सूबे के मुखिया नीतीश कुमार इस आपदा के बाद रिव्यू मीटिंग करेंगे. जल प्रलय के खत्म होने के बाद नीतीश कुमार पटना के मास्टर प्लान की समीक्षा करेंगे. सीएम ने कहा है कि पहले के प्लान में अगर कोई कमी रह गई है, तो उस पर काम किया जाएगा. सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पटना से पानी निकल जाए उसके बाद इसकी समीक्षा की जाएगी. 


आपको बता दें कि पटना के कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है. राजेंद्र नगर के कई इलाकों में अभी भी  कमर भर पानी लगा हुआ है. सरकार की तरफ से की जा रही मदद लोगों को लिए नाकाफी साबित हो रही है. अन्न के एक-एक दाने और पानी की बूंद के लिए लोग तरस रहे हैं.  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें