ब्रेकिंग
वंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थीवंदे भारत पर पत्थर मारने वाले की ट्रेन में लगे CCTV फुटेज से हुई पहचान, गिरफ्तारी के बाद नालंदा के अजय को भेजा गया फुलवारी जेलMUNGER: ईस्ट कॉलोनी में रसोई गैस नहीं मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, सड़क पर किया जमकर हंगामावैशाली में साली से शादी की जिद्द पर मोबाइल टावर पर चढ़ गया युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाIIT बिहटा और फाउंडेशन एकेडमी विवाद, CBSE ने तत्काल प्रभाव से स्कूल की मान्यता रद्द किया...जारी हुआ आदेशमुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

आंसरशीट में छात्रा ने लिखा 'प्लीज पास कर दीजिये, शादी होने वाली है', टीचर भी रह गए हैरान

BHAGALPUR: बिहार में परीक्षा के दौरान कई अतरंगी मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच भागलपुर के टीएमबीयू से ऐसे कई आंसरशीट मिले हैं, जिसे देखकर टीचर भी हैरान हैं। दरअसल, भागलपुर के टी

आंसरशीट में छात्रा ने लिखा 'प्लीज पास कर दीजिये, शादी होने वाली है', टीचर भी रह गए हैरान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR: बिहार में परीक्षा के दौरान कई अतरंगी मामले सामने आते रहते हैं। इसी बीच भागलपुर के टीएमबीयू से ऐसे कई आंसरशीट मिले हैं, जिसे देखकर टीचर भी हैरान हैं। दरअसल, भागलपुर के टीएमबीयू में पार्ट वन आंसरशीट की चेकिंग चल रही है। इस दौरान गजब किस्‍से सामने आ रहे हैं। कई छात्र-छात्राओं ने क्वेश्चन का आंसर देने के बजाय अजीबोगरीब बात लिख डाली है। एक छात्र के उत्तरपुस्तिका में लिखा है, ‘तेरे घर से सामने, एक घर बनाऊंगा...’। आपको बता दें, ये गाना मो. रफी का है, जिसे छात्र ने अपने उत्तरपुस्तिका में लिखा है। आगे ऐसी कई कॉपियां मिली, जो बेहद दिलचस्प है। 



कई छात्रों को जब क्वेश्चन का सटीक आंसर नहीं समझ आया तो उन्होंने अपने दिल की बात लिख दी। कई उत्तरपुस्तिका में शेर-ओ-शायरी लिखा है तो कई कॉपियां ग़ज़ल से भरी हुई है। इसे पढ़कर खुद प्रोफेसर भी हैरान हैं।



आपको बता दें, एक छात्रा की कॉपी में लिखा है, मेरी शादी होने वाली है, प्लीज पास कर दीजिये। शिक्षक को सबसे ज्यादा हैरानी उस वक्त हुई जब कई अंग्रेजी की उत्तरपुस्तिका में हिन्दी का गाना लिखा हुआ मिला। टीएनबी कॉलेज भागलपुर के केमेस्ट्री विभाग के शिक्षक डा. राजीव सिंह ने कहा कि इससे पहले की परीक्षाओं में इस तरह के बहुत कम ही मामला सामने आते थे। लेकिन, अब यह सामान्य हो गया है। इस बार तो सबसे ज्‍यादा मामले मिले हैं। आंसरशीट में अलग-अलग तरह के जवाब लिखा गए हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें