ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

आंदोलन के बीच किसान चौपाल लगाएगी BJP, बिहार में सभी जिलों में जाएंगे नेता

PATNA : एक तरफ जहां कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली के कई बॉर्डर पर 17 दिन से डटे हुए हैं तो वहीं अब बीजेपी कृषि कानून को लेकर देशभर में कैंपेन चलाने जा रही है.बीजपी इसे लेकर 700 प्रेस कॉ

आंदोलन के बीच किसान चौपाल लगाएगी BJP, बिहार में सभी जिलों में जाएंगे नेता
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एक तरफ जहां कृषि कानूनों के खिलाफ हजारों किसान दिल्ली के कई बॉर्डर पर 17 दिन से डटे हुए हैं तो वहीं अब बीजेपी कृषि कानून को लेकर देशभर में कैंपेन चलाने जा रही है.बीजपी इसे लेकर 700 प्रेस कॉन्फ्रेंस और 700 चौपाल आयोजित करेगी. 

इन चौपाल और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजेपी नए कृषि कानून के फायदों को गिनागी और देश के बाकी किसानों को इसके बारे में समझाने की कोशिश करेगी.इस लेकर बिहार बीजेपी भी राज्य के सभी 38 जिलों में रैली और किसान सम्मेलन कार्यक्रम करेगी. 

इसकी जानकारी देते हुए बिहार बीजेपी के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज बताया कि बिहार विधानसभा के सभी 243 सीटों पर किसान चौपाल लगाया जाएगा. हम किसानों के बीच जाकर समझाएंगे कि पंजाब और हरियाणा के मंडियों में बिचौलियों का बोलबाला है, वहां के बिचौलिया नहीं चाहते कि इससे किसानों का फायदा हो  इसलिए किसानों को बरगलाने का काम कर रहे हैं. 

 संजय जायसवाल ने कहा कि कृषि बिल को समझाने के लिए किसानों के बीच जाकर बीजेपी के सभी नेता काम करेंगे. रविवार को बख्तियारपुर में रविशंकर प्रसाद और संजय जायसवाल किसानों को कृषि कानून समझाने के लिए सम्मेलन करेगें. कल से 25 दिसंबर तक राज्य में यह चौपाल लगाया जाएगा. गिरिराज सिंह,  आरके सिंह, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, प्रेम कुमार, नंदकिशोर यादव, तारकेश्वर प्रसाद, रेनू देवी, मंगल पांडे, राधा मोहन सिंह समेत बीजेपी के सभी नेता किसानों के बीच जाएंगे और उन्हें नए कृषि कानून के बारे में बताएंगे. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें