ब्रेकिंग
दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवदरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंगबिहार में जीविका दीदियों को मिला नया टास्क: बिजली कार्यालयों के लिए करना होगा अब यह काम, JEEVIKA और SBPDCL के बीच करारकटिहार उपद्रव मामले में बड़ा एक्शन, 20 नामजद समेत 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जNMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारीबिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव

अनंत सिंह के प्रोडक्शन वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल, जानिए.. भागलपुर जेल शिफ्ट करने में देरी की वजह

PATNA : आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली है. अनंत सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट की तैयारी पटना पुलिस पहले ही कर चुकी थी. प्रोडक्शन वारंट

अनंत सिंह के प्रोडक्शन वारंट के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल, जानिए.. भागलपुर जेल शिफ्ट करने में देरी की वजह
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें अब और ज्यादा बढ़ने वाली है. अनंत सिंह के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट की तैयारी पटना पुलिस पहले ही कर चुकी थी. प्रोडक्शन वारंट के लिए गुरुवार को कोर्ट में आवेदन भी दिया गया है. कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट मिलने के बाद अनंत सिंह को फिजिकली कोर्ट में पेश होना होगा. इसके बाद उनके पास से जो मोबाइल और सिम बरामद किया गया था इस मामले में पुलिस आरोपी बनाएगी बेऊर के थानेदार अतुलेश कुमार के मुताबिक पुलिस ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट के लिए आवेदन दे दिया है.


आपको बता दें कि पिछले दिनों बेऊर जेल में छापेमारी के दौरान अनंत सिंह के वार्ड से मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किया गया था. पुलिस ने इसकी पड़ताल शुरू की तो 10 मोबाइल नंबर ऐसे मिले जिन पर लगातार बातचीत होती रही. पुलिस ने सबसे पहले उस शख्स का नाम पता खोज निकाला जिसके नाम पर सिम कार्ड लिया गया था. 


प्रोडक्शन वारंट के लिए कोर्ट में आवेदन देने की पुष्टि के बाद अब अनंत सिंह से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेने के लिए आवेदन देने को तैयार है. रिमाइंड की इजाजत मिलने के बाद पुलिस अनंत सिंह से मोबाइल फोन सिम और उनके बैग से मिले. 10 मोबाइल नंबरों के बारे में पूछताछ करेगी. पुलिस यह भी जानना चाहेगी कि अनंत सिंह तक मोबाइल और सिम किसने पहुंचाया.


पिछले दिनों यह खबर सामने आई थी कि अनंत सिंह समेत कई अन्य कैदियों को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जाएगा. इन कैदियों को गुरुवार के दिन ही भागलपुर जेल शिफ्ट किया जाना था लेकिन जेल में सुरक्षा की समस्या होने के कारण फिलहाल शिफ्टिंग का काम पूरा नहीं हो पाया. अब सूत्र बता रहे हैं कि शुक्रवार यानी आज कई कैदियों को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जा सकता है. इसके लिए सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी है. देखना दिलचस्प होगा कि अनंत सिंह को बेऊर से भागलपुर शिफ्ट किया जाता है या नहीं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें