ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Bihar News: आमी माई मंदिर परिसर में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली दर्जनों दुकानें

Bihar News: खबर बिहार के सारण जिले के छपरा है, जहां आमी के मां अंबिका भवानी मंदिर परिसर में सुबह लगभग तीन बजे के करीब भीषण आग लग गई। इस आग के कारण मंदिर परिसर के आसपास स्थित दर्जन भर से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: खबर बिहार के सारण जिले के छपरा है, जहां आमी के मां अंबिका भवानी मंदिर परिसर में सुबह लगभग तीन बजे के करीब भीषण आग लग गई, जिसमें मंदिर परिसर के आसपास स्थित दर्जन भर से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलने पर दिघवारा और अवतार नगर थाना पुलिस के साथ-साथ छपरा, सोनपुर और रेल फैक्ट्री से दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


स्थानीय लोगों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैल गई कि मौके पर मौजूद लोग और दुकानदार कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग ने अधिकांश दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि आग किसी शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आने के कारण लगी।


घटना में दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों के नुकसान का आकलन करने और उन्हें राहत देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने की बात कही गई है। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने घटनास्थल पर विस्तृत जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। 

छपरा से पवन कुमार सिंह की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें