ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Bihar News: इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने घर लौटे आकाशदीप, गांव में हुआ भव्य स्वागत

Bihar News: सासाराम से बड़ी खबर है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अपने पैतृक गांव बड्डी में वापस लौटे हैं। वाराणसी से सासाराम क्षेत्र में प्रवेश करते ही सैकड़ों खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सासाराम से बड़ी खबर है, जहां भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप अपने पैतृक गांव बड्डी में वापस लौटे हैं। वाराणसी से सासाराम क्षेत्र में प्रवेश करते ही सैकड़ों खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। खास बात यह है कि इंग्लैंड के हालिया दौरे में आकाशदीप ने 10 विकेट लेकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था और भारत के बेहतर प्रदर्शन में उनकी अहम भूमिका रही। इस सफलता के बाद जब वे अपने गांव लौटे तो पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया।


आकाशदीप ने इस मौके पर कहा कि वे देश के लिए खेलते हैं और टीम के इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन के बाद अपने गांव लौटकर लोगों का इतना प्यार पाना उनके लिए गर्व की बात है। वे शिवसागर के बड्डी गांव के निवासी हैं, जहां उनका बचपन बीता। बाद में उन्होंने पश्चिम बंगाल में क्रिकेट खेलने की शुरुआत की और धीरे-धीरे आईपीएल, टेस्ट मैच और वनडे टीम में अपनी जगह बनाई। आकाशदीप ने हर प्रारूप में बेहतरीन प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है।


उनकी सफलता और मेहनत ने युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। स्थानीय प्रशासन और क्रिकेट संगठन भी उनके स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए थे। आकाशदीप का यह दौरा गांव के युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा और वे क्रिकेट के क्षेत्र में नए सपने देखने को प्रेरित करेंगे। आकाशदीप ने कहा कि "देश के लिए खेलना मेरा सबसे बड़ा सपना है, इस सम्मान और प्यार के लिए मैं अपने गांव वालों का आभार मानता हूं।"

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें