ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

आज से फिजिकल कोर्ट शुरू, पटना हाईकोर्ट में 9 महीने बाद आमने-सामने की सुनवाई

PATNA : कोरोना काल में पटना हाईकोर्ट के अंदर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होती रही लेकिन अब 9 महीने बाद फिजिकल कोर्ट आज से शुरू हो रहा है। फिजिकल कोर्ट को लेकर वकीलों में उत

आज से फिजिकल कोर्ट शुरू, पटना हाईकोर्ट में 9 महीने बाद आमने-सामने की सुनवाई
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना काल में पटना हाईकोर्ट के अंदर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई होती रही लेकिन अब 9 महीने बाद फिजिकल कोर्ट आज से शुरू हो रहा है। फिजिकल कोर्ट को लेकर वकीलों में उत्साह है और अब कोरोना गाइडलाइंस का पालन करते हुए हाईकोर्ट में आमने-सामने की सुनवाई देखने को मिलेगी। 


पटना हाईकोर्ट में प्रवेश के लिए पास जारी किया गया है बगैर पास के किसी को भी प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। वकील और उनके मुंशी पास के जरिए ही प्रवेश कर पाएंगे जबकि किसी भी मुवक्किल को हाईकोर्ट में प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई है। हर कोर्ट में 8 वकीलों की बैठने की व्यवस्था की गई है बाकी के वकील बाहर वेटिंग एरिया में बैठेंगे। पटना हाईकोर्ट परिसर में वकीलों के बैठने की व्यवस्था की गई है। हाईकोर्ट में हर जगह सैनिटाइजर का इंतजाम भी किया गया है। हाईकोर्ट खुलने के पहले रविवार को वकील संघ के साथ बातचीत में पूरी व्यवस्था बताई गई। लगभग 3 घंटे तक वकील संघों की समन्वय समिति ने फिजिकल कोर्ट की व्यवस्था को देकर अपनी सहमति देते हुए कई सुझाव भी दिए। 


एडवोकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इस पूरी व्यवस्था का जायजा लिया और साथ ही वकीलों से भी अनुरोध किया कि वह फिजिकल कोर्ट को सफल बनाने में हर संभव मदद करें। फिलहाल 2 हफ्ते तक मौजूदा व्यवस्था को लागू किया गया है। 2 हफ्ते बाद नियमित रूप से कोर्ट चलाया जा सकता है। आमने सामने की सुनवाई के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा कोर्ट में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें