ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

गणेश चतुर्थी आज : महामारी से बचाव के बीच मुंबई में गणेश उत्सव शुरू, पंडाल से केवल ऑनलाइन दर्शन

DESK : आज गणेश चतुर्थी है। आज से गणेश उत्सव की भी शुरुआत हो रही है। कोरोना जैसी महामारी के बीच सतर्कता के साथ आज से महाराष्ट्र में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। मुंबई के पंडालों

गणेश चतुर्थी आज : महामारी से बचाव के बीच मुंबई में गणेश उत्सव शुरू, पंडाल से केवल ऑनलाइन दर्शन
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : आज गणेश चतुर्थी है। आज से गणेश उत्सव की भी शुरुआत हो रही है। कोरोना जैसी महामारी के बीच सतर्कता के साथ आज से महाराष्ट्र में गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। मुंबई के पंडालों में दर्शन की अनुमति नहीं दी गई है और जुलूस निकालने पर भी पाबंदी है। महाराष्ट्र सरकार ने सार्वजनिक पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के आने पर रोक लगा रखी है। साथ ही साथ समारोह के दौरान जुलूस में शामिल होने वालों की संख्या को भी सीमित कर दिया है। 


गणेश उत्सव को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पूरे मुंबई में धारा 144 लागू कर दी है। आपको बता दें कि भाद्रपद में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणपति का जन्मोत्सव मनाया जाता है। महाराष्ट्र समेत पूरे देश में गणेश उत्सव बड़े उल्लास के साथ आयोजित किया जाता है। भारत सरकार ने कहा है कि महामारी को देखते हुए गणेश उत्सव के दौरान लोग पंडाल में नहीं जाएंगे हालांकि पंडाल से ऑनलाइन दर्शन की अनुमति होगी। 


गणेश उत्सव को देखते हुए बीएमसी ने अपनी तरफ से गाइडलाइन जारी किया है। बीएमसी ने सार्वजनिक के पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। विसर्जन के वक्त केवल 10 लोगों की मौजूदगी की बात कही गई है। घर में मूर्ति लाने और विसर्जन के लिए ले जाते समय अधिकतम 5 लोग ही मौजूद रहेंगे। साथ ही साथ सभी श्रद्धालुओं को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कोरोना वैक्सीन का दोनों डोज लेने वाले ही उत्सव के दौरान जुलूस या अन्य तरह के आयोजनों में शामिल हो पाएंगे।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें