ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

एक विवाह ऐसा भी... 54 साल दिव्यांग दूल्हा और 50 साल विधवा दुल्हन ने लिए सात फेरे, जानें कैसे हुई यह अनोखी शादी

SUPAUL: बिहार में एक अनोखी शादी हुई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप का है। जहां स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग द

एक विवाह ऐसा भी... 54 साल दिव्यांग दूल्हा और 50 साल विधवा दुल्हन ने लिए सात फेरे, जानें कैसे हुई यह अनोखी शादी
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SUPAUL: बिहार में एक अनोखी शादी हुई। जो चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के मुख्य द्वार के समीप का है। जहां स्थानीय लोगों ने एक बुजुर्ग दिव्यांग शख्स की बुजुर्ग विधवा महिला से शादी करवा दी है। हिंदू रीति रिवाज के अनुसार स्थानीय नागरिक इस शादी के गवाह बने। तो सात फेरे और माला पहना कर दोनों को पति पत्नी के बंधन में बांध दिया। 


दरअसल 54 वर्षीय दिव्यांग दूल्हा का नाम नथुनी यादव है। जो मधुबनी जिले के राजबलीगढ़ गांव का रहने वाला है। जबकि 50 वर्षीय दुल्हन गंगिया देवी औरंगाबाद जिले की निवासी है। निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल के समीप की रहने वाली मधुबाला देवी ने बताया कि दिव्यांग नथुनी यादव निर्मली बाजार में ही भीख मांग कर अपना घर बार चलाता है। जो अब तक कुंवारा था। वहीं 50 वर्षीय गंगिया देवी विधवा है। जिसकी शादी होने के 2 वर्ष बाद ही उसके पति गुजर चुके है। वही गंगिया देवी निर्मली नगर पंचायत में भीख मांग कर रहा करती है। 


ऐसे में स्थानीय लोगों ने दोनों का विवाह करवाने के बारे में सोचा। फिर दोनों की शादी कराने के बारे में चर्चा की और दोनों की राय ली। दोनों बुजुर्ग तैयार हो गए। तो बुधवार की देर रात इस अनोखी शादी की तैयारी समाज के बुजुर्ग लोगों ने शुरू कर दी। निर्मली अनुमंडल अस्पताल में कार्यरत एएनएम और जीएनएम सहित कई स्टाफ शादी में शामिल हुए। 


इस अनोखे शादी को लेकर करीब एक घंटे तक अस्पताल के गेट के पास लोगों की भीड़ जुटी रही। शादी को लेकर दोनों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इधर, स्थानीय युवक और ग्रामीण मोबाइल से शादी का वीडियो भी बनाते हुए नजर आए। दूल्हा और दुल्हन को नए कपड़े पहना कर सजाया और संवारा गया। फिर अस्पताल के मेन गेट के द्वार पर ही कार्टून में आग जलाकर दूल्हा-दुल्हन ने सात जन्मों तक जीने मरने का फेरा लिया। दूल्हा नथुनी यादव और दुल्हन गंगिया देवी ने एक दूसरे को माला पहना कर शादी की रस्म पूरी की।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें