ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”

18 तबलीगी जमातियों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अपराधिक मामले रद्द...देश भेजने का आदेश

PATNA: लॉकडाउन के दौरान 18 विदेशी तबलीगी जमातियों को पकड़ा गया था. इनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज था, लेकिन हाईकोर्ट ने सभी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मामला रद्द करने का निर्देश द

18 तबलीगी जमातियों को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, अपराधिक मामले रद्द...देश भेजने का आदेश
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: लॉकडाउन के दौरान 18 विदेशी तबलीगी जमातियों को पकड़ा गया था. इनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज था, लेकिन हाईकोर्ट ने सभी को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने मामला रद्द करने का निर्देश दिया है. साथ ही साथ विदेशियों को उनके देश भेजने की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया है. 

जस्टिस राजीव रंजन प्रसाद की एकल पीठ ने मो.एनामुल हुसैन तथा अन्य और मो.रियाजुद्दीन तथा अन्य की ओर से दायर आपराधिक रिट याचिका को निष्पादित करते हुए यह आदेश दिया. 68 पन्नों के फैसले में विदेशी नागरिक कानून की विस्तार से व्याख्या करते हुए कहा कि इन विदेशी नागरिकों के विरुद्ध कोई आपराधिक मामला नहीं बनता है. सभी वीजा शर्तों के उल्लंघन के आरोप में ट्रायल का सामना कर रहे थे. 

नरपतगंज से पकड़े गए थे सभी

कोरोना संकट के दौरान अररिया के जामा मस्जिद और नरपतगंज के रेवाही मरकज से 14 अप्रैल 2020 को 18 विदेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. यह सभी विदेशी नागरिक सत्र न्यायाधीश से नौ जून को जमानत पर रिहा हुए थे, लेकिन मुकदमे के निष्पादन तक उन्हें भारत छोड़ने की अनुमति नहीं थी. जमानत के लिए विदेशी नागरिकों के वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें