ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

क्या यही सुशासन है? 10 दिन पहले एफसीआई कर्मी को गोली मारी, अब पर्चा चिपका कर मांगी रंगदारी

PATNA : बिहार में पुलिस का खौफ अपराधियों के ऊपर से किस कदर खत्म हो चुका है इसका अंदाजा बखूबी मोकामा कि इस घटना से लगाया जा सकता है. 10 दिन पहले घोसवारी थाने के रामनगर में एफसीआई कर्मचारी को अपराधिय

क्या यही सुशासन है? 10 दिन पहले एफसीआई कर्मी को गोली मारी, अब पर्चा चिपका कर मांगी रंगदारी
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में पुलिस का खौफ अपराधियों के ऊपर से किस कदर खत्म हो चुका है इसका अंदाजा बखूबी मोकामा कि इस घटना से लगाया जा सकता है. 10 दिन पहले घोसवारी थाने के रामनगर में एफसीआई कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारी थी.गंभीर रुप से घायल सरयुग  महतो का अभी भी इलाज चल रहा है. पुलिस अपराधियों तक तो नहीं पहुंच पाई लेकिन अपराधियों ने अब एफसीआई कर्मी के दरवाजे पर पर्चा लगा कर एक बार फिर रंगदारी मांगी है.

शनिवार की देर रात पर्चा साट कर 5 लाख रंगदारी की मांग की गई है और इसे जल्द ही पूरा करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है. रविवार की सुबह जब परिवार जागा तो देखा कि अपराधियों ने फिर से रंगदारी की मांग की है. इसके  साथ ही रंगदारी नहीं देने पर अब बेटे की हत्या करने की बात कही है. जिसके बाद पीड़ित के घर में दहशत का माहौल है. पीड़ित परिवार पर्चा लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है. 

बता दें कि इस से पहले भी परिवार से रंगदारी मांगी गई थी और मांग पूरी नहीं होने पर 10 दिन पहले बथान में सो रहे एफसीआई कर्मी को गोली मार दी गई थी. वही एक साल पहले अपराधियों ने एफसीआई कर्मी के पोते को उठा लिया था. 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें