PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि झारखंड की गाड़ियों का बिहार में रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने झारखंड में गाड़ी खरीदी है और वो लोग बिहार में गाड़ी चला रहे हैं, उन्हें बिहार में अपनी गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करा लेना चाहिए.
दरअसल झारखंड में वाहन टैक्स कम होने के चलते लोग गाड़ियां तो वहां खरीदते हैं, लेकिन उसे बिहार में चलाते हैं. सड़क पर झारखंड के नंबर वाली चार पहिया वाहनों की तादाद ढेरों है. इनमें से ज्यादातर गाड़ियां वहां के लोगों की नहीं होती हैं, बल्कि बिहार में रह रहे लोगों की होती है, लेकिन टैक्स बचाने के चलते वो झारखंड में गाड़ी खरीदते हैं और वहीं रजिस्ट्रेशन कराते हैं.
डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि राज्य सरकार इस मसले पर झारखंड सरकार से बात करेगी और मामले का हल निकालने की कोशिश करेगी.
झारखंड की गाड़ियों को बिहार में कराना होगा रजिस्ट्रेशन, टैक्स बचाने के चक्कर में लोग झारखंड में खरीदते हैं गाड़ियां
PATNA: डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा है कि झारखंड की गाड़ियों का बिहार में रजिस्ट्रेशन कराना जरुरी है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने झारखंड में गाड़ी खरीदी है और





