ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

पटना के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के वक्त मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक, शहर में रोको-टोको अभियान शुरू

DESK: ड्यूटी के वक्त मोबाइल पर लगे रहने वाले पटना के पुलिसकर्मियों को अब मोबाइल पर बात करने के लिए परमानेंट छुट्टी दे दी जायेगी. पुलिसकर्मी या तो ड्यूटी करें या मोबाइल पर गप लड़ाये. प

पटना के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के वक्त मोबाइल के इस्तेमाल पर रोक, शहर में रोको-टोको अभियान शुरू
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: ड्यूटी के वक्त मोबाइल पर लगे रहने वाले पटना के पुलिसकर्मियों को अब मोबाइल पर बात करने के लिए परमानेंट छुट्टी दे दी जायेगी. पुलिसकर्मी या तो ड्यूटी करें या मोबाइल पर गप लड़ाये. पटना के आई जी संजय सिंह ने आज ये आदेश दिया है. IG ने पटना में रोको-टोको अभियान शुरू करने का निर्देश जारी किया है. पुलिस का रोको-टोको अभियान पटना पुलिस का रोको-टोको अभियान पूरे पटना जिले में चलेगा. जिले के हर प्रमुख शहर में देर रात और अहले सुबह पुलिस बल तैनात रहेगा. इसमें एक अधिकारी जरूर मौजूद रहेंगे. उस रास्ते से गुजरने वाली हर गाड़ी को पुलिस रोकेगी. रोक कर उसकी पड़ताल की जायेगी और फिर उसे जाने की इजाजत दी जायेगी. आई जी ने तत्काल इस रोको-टोको अभियान को शुरू करने का निर्देश दिया है. ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर लगी रोक आई जी संजय सिंह ने ड्यूटी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल करने पर रोक लगा दिया है. खासकर गश्ती, वाहन जांच और ट्रैफिक संभालने में लगे पुलिसकर्मियों के लिए. आई जी को रिपोर्ट मिली थी कि कई पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान मोबाइल पर लगे रहते हैं. इसी दौरान वाकया हो जाता है और पुलिस हाथ मलते रह जाती है. आई जी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. एक्शन में पटना के आई जी कुछ ही दिनों पहले आई जी के रूप में तैनात हुए संजय सिंह अब एक्शन में आ गये हैं. तैनाती के बाद उन्होंने पटना पुलिस की समीक्षा की. इस दौरान जो गड़बड़ी नजर आयी अब उसे दूर करने की मुहिम शुरू हो गयी है.    
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें