PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे सचिवालय के संवाद कक्ष में होगी.
https://youtu.be/gU-sWCL96l0
नीतीश कैबिनेट की बैठक पर पूरे बिहार के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं. बड़ा सवाल ये है कि क्या नये ट्रैफिक नियमों के जुर्माने में बिहार के लोगों को सरकार राहत देगी या नहीं. बिहार के लोगों ने ट्रैफिक रूल्स के बढ़े फाइन घटाने की मांग नीतीश सरकार से की है. लोगों को उम्मीद है कि कई राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी बढ़े हुए फाइन को घटाया जाएगा.
कैबिनेट की बैठक में डिप्टी सीएम सुशील मोदी समेत कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी और कई अहम फैसले लिये जाएंगे.
नीतीश कैबिनेट की बैठक आज, क्या नए ट्रैफिक रूल के जुर्माने में राहत देगी बिहार सरकार?
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे सचिवालय के संवाद कक्ष म





