ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितमुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानित

पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता का निधन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

PATNA : बिहार पूर्व मंत्री और प्रखर समाजवादी नेता तुलसी दास मेहता का निधन हो गया है. गुरूवार को उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली. तुलसी दास मेहता की कई दिनों से तबियत खराब थी. स्वा

पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता का निधन, सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : बिहार पूर्व मंत्री और प्रखर समाजवादी नेता तुलसी दास मेहता का निधन हो गया है. गुरूवार को उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली. तुलसी दास मेहता की कई दिनों से तबियत खराब थी. स्वास्थय को देखते हुए उन्होंने सक्रिय राजनीत से सन्यास ले लिया था. उनके निधन से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक जताया है. https://twitter.com/yadavtejashwi/status/1172112849654566912 पूर्व मंत्री मंत्री के निधन पर कई राजनेताओं ने दुःख व्यक्त किया. नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि ""पूर्व मंत्री और प्रखर समाजवादी नेता हमारे अभिभावक आदरणीय तुलसी मेहता जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण राजद परिवार शोक-सम्पत्त परिजनों के साथ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।"" रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी ट्वीट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उन्होंने लिखा कि ""वयोवृद्ध समाजवादी नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्रधेय श्री तुलसीदास मेहता जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। वे लोकसमता के सेनानी एवं मेरे पितातुल्य थे। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के लिए संबल की प्रार्थना करता हूँ."" https://twitter.com/UpendraRLSP/status/1172112782419849216 बता दें कि पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता राजद के सचिव और उजियारपुर विधायक आलोक कुमार मेहता के पिता थे. आलोक कुमार मेहता भी बिहार में मंत्री रहे हैं. पूर्व मंत्री के निधन पर जेडीयू नेता और मंत्री नीरज कुमार और अन्य क्षेत्रीय पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें