
पुलिस जवान ने शराब पीकर किया हंगामा, सार्जेंट मेजर के ऑफिस में चला दी गोली
RANCHI : रांची पुलिस लाइन में गुरुवार की रात जमकर बवाल हुआ। शराब के नशे में धुत एक पुलिस जवान पहले तो जमकर हंगामा किया और उसके बाद सार्जेंट मेजर के ऑफिस में कई राउंड गोलियां चला दीं।











