ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

तेजस्वी ने सुशील मोदी को घेर लिया, बीजेपी के आला कमान से पूछा- BJP में टैलेंट का अकाल है क्या?

PATNA : बिहार में अगले विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश को एनडीए का चेहरा बताने वाले सुशील मोदी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घेर लिया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बीजेपी के आला कमान

तेजस्वी ने सुशील मोदी को घेर लिया, बीजेपी के आला कमान से पूछा- BJP में टैलेंट का अकाल है क्या?
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
PATNA : बिहार में अगले विधानसभा चुनाव में सीएम नीतीश को एनडीए का चेहरा बताने वाले सुशील मोदी को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घेर लिया है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर बीजेपी के आला कमान से पूछा है कि BJP में टैलेंट का अकाल है क्या? तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग कर पूछा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP के पास स्थापना के 37 वर्ष बाद भी बिहार में कोई योग्य चेहरा नहीं है ? तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ""सुशील मोदी जी PM @narendramodi जी के चेहरे पर भी विश्वास नहीं रखते. कहते है विश्व की सबसे बड़ी पार्टी BJP के पास स्थापना के 37 वर्ष बाद भी बिहार में कोई योग्य चेहरा नहीं है।हमें नीतीश जी के नाम पर वोट मिलता है. श्री @AmitShah जी, क्या आप स्वीकारते है BJP में टैलेंट का इतना अकाल है?"" वहीं दूसरा ट्वीट कर तेजस्वी यादव ने लिखा है कि ""क्या प्रदेश प्रभारी @byadavbjp बिहार से केंद्रीय मंत्री @girirajsinghbjp @nityanandraibjp @rsprasad उपमुख्यमंत्री @SushilModi की इस बात से सहमत है कि BJP के पास बिहार में योग्य और क़ाबिल चेहरे का अभाव है और बिना नीतीश जी के 15% वोट के आप शून्य और भावहीन हो जाएँगे? हाँ या ना??"" बता दें कि कल बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट कर यह साफ किया था कि बिहार में अगला विधानसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जाएगा.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें