ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

भ्रष्टाचार के आरोपी बिहार के IAS ने केंद्रीय मंत्री से लिया भारत गौरव अवार्ड, जमानत पर छूटे SM RAJU को सरकार ने निलंबित कर रखा है

DESK: न खाऊंगा और न खाने दूंगा का एलान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित कर रहे हैं. आपको हैरानी हो सकती है लेकिन सच यही

भ्रष्टाचार के आरोपी बिहार के IAS ने केंद्रीय मंत्री से लिया भारत गौरव अवार्ड, जमानत पर छूटे SM RAJU को सरकार ने निलंबित कर रखा है
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: न खाऊंगा और न खाने दूंगा का एलान करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित कर रहे हैं. आपको हैरानी हो सकती है लेकिन सच यही है. SC-ST छात्रवृति का करोड़ों रूपये घोटाला करने के आरोपी IAS अधिकारी एस एम राजू को केंद्र सरकार के मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया है. भ्रष्टाचार के आरोपी एस एम राजू जमानत पर रिहा हैं लेकिन उनके खिलाफ चार्जशीट दायर है. सरकार ने उन्हें सालों से निलंबित कर रखा है. भ्रष्ट अधिकारी का सम्मान एस एम राजू ने अपने फेसबुक पर केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के हाथों अवार्ड लेते फोटो लगायी है. उन्होंने लिखा है कि 29 अगस्त को दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में उन्हें भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया. राजू ने स्पष्ट नहीं किया है उन्हें ये अवार्ड किस संस्था ने दिया है. लेकिन हमारे सूत्रों के मुताबिक एक एनजीओ ने ये कार्यक्रम आयोजित किया था और उसी ने केंद्रीय राज्य मंत्री को बुलाकर एस एम राजू को सम्मानित कराया. कौन हैं एस एम राजू बिहार कैडर के 1991 बैच के आई ए एस अधिकारी एसएम राजू पर बेहद संगीन आरोप है. उन्होंने अनुसूचित जाति-जनजाति के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृति के पैसे का घोटाला कर लिया. राजू पर करोड़ों रूपये का वारा न्यारा करने का आरोप है. 2016 में निगरानी विभाग ने इस बाबत केस किया था. उनकी तलाश की गयी तो एस एम राजू फरार हो गये. बाद में पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गयी. निगरानी विभाग ने उनके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है. उधर राज्य सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर रखा है. उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चल रही है और सरकार जल्द ही उन्हें बर्खास्त करने का फैसला ले सकती है. चमत्कारी ड्रिंक बेच रहे हैं राजू उधऱ एस एम राजू ने बिहार सरकार की नौकरी छोड़ने का एलान कर दिया है. वे अपने गृह राज्य कर्नाटक में चमत्कारी ड्रिंक बेच रहे हैं. राजू ने प्रचार किया कि उनके पेय पदार्थ से कैंसर, हृदय रोग, किडनी की समस्या से लेकर शरीर के सारे रोग दूर हो जाते हैं. कर्नाटक के ड्रग्स विभाग ने उनके खिलाफ मुकदमा कर दिया है. उन पर गलत प्रचार कर लोगों को धोखा देने का भी आरोप है.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें