DESK : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने वर्दी में नतमस्तक होते हुए एक वरीय पुलिस पदाधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है. सीएम ममता बनर्जी के सामने उनके पैर छूकर चरणवंदन करते समय पुलिस वाले को खाकी का ख्याल नहीं रहा. उनकी यह भक्ति भावना कैमरे में कैद हो गई हो गई. वीडियो सामने आने के बाद यह मामला विवादों में घिर गया है. सोशल मीडिया में तस्वीरें वायरल होने के बाद विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि कोई भी सफाई देने के लिए भी सामने नहीं आ रहा है.
https://www.youtube.com/watch?v=NNuU38R9YQg&feature=youtu.be
खाकी वर्दी वाले का चरणवंदन के इस वीडियो पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं. भाजपा के पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने इस वीडियो को ट्विटर पर डालते हुए लिखा है कि ""दीदी के सामने वर्दी नतमस्तक !!! पश्चिम बंगाल के पश्चिमी झोन के पुलिस IG राजीब मिश्रा ने वर्दी में ममता बैनर्जी का चरणवंदन किया! ये कैसी व्यवस्था और कैसा लोकतंत्र है ?"" इस मामले में अधिकारी बयान देने से भी घबरा रहे हैं क्योंकि विजयवर्गीय के अनुसार वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी पश्चिमी झोन के IG राजीव मिश्रा हैं. इस वीडियो में ममता दीदी कुछ लोगों को केक खिलाती हुई नजर आ रही हैं लेकिन कोई उनका पैर नहीं छू रहा है. जब ने दीदी IG राजीव मिश्रा को केक खिलाया तो वह दीदी के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं.
https://twitter.com/KailashOnline/status/1166616353710714882
इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में है. वर्दी पहने एक पुलिस अधिकारी के मुख्यमंत्री के पैरों में नतमस्तक होने पर सवाल उठ रहे हैं. हालांकि यह वीडियो कब का और कहां का है. इसका कुछ पता नहीं चल पाया है मगर ट्विटर पर यूजर्स खाकी और दीदी का खूब मजाक उड़ा रहे हैं.
ममता दीदी के चरणों में वर्दी नतमस्तक, IG राजीव मिश्रा को नहीं रहा खाकी का ख्याल, देखें वीडियो
DESK : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने वर्दी में नतमस्तक होते हुए एक वरीय पुलिस पदाधिकारी की तस्वीर वायरल हो रही है. सीएम ममता बनर्जी के सामने उनके पैर छूकर चरणवंदन





