बिहाररोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे
रोहतास के नटवार थाना क्षेत्र में 9 हथियारबंद डकैतों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाकर नगदी और आभूषण लूट लिए। डकैती की इस वारदात से इलाके में सनसनी फैली हुई है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वही लोगों में दहशत का माहौल है।











