Breakingबिहाररोहतास में भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 4 युवकों की दर्दनाक मौत
रोहतास जिले के आयरकोठा थाना क्षेत्र में दो बाइकों की सीधी टक्कर के बाद आग लगने से 4 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, पुलिस जांच में जुटी है।











