Breakingबिहारजमुई में HDFC बैंक कर्मी के घर 12 लाख की चोरी, खिड़की तोड़कर जेवरात और नकदी ले उड़े चोर
जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में HDFC बैंक कर्मी दिवाकर सिंह के घर चोरों ने खिड़की तोड़कर करीब 12 लाख रुपये के जेवरात, नकदी और कीमती कपड़े चोरी कर ली। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके के लोग दहशत में हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।











