ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar Crime News: ठंड बढ़ने के साथ ही बिहार में चोरी की घटनाएं बढ़ी, ATM काट कर 12.52 लाख ले भागे शातिर चोर

Bihar Crime News: बेतिया में ठंड बढ़ते ही चोरों का आतंक बढ़ गया है। आलोक भारती चौक के पास एसबीआई एटीएम को काटकर शातिर चोर 12.52 लाख रुपये लेकर फरार हो गए, पुलिस जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: बिहार में ठंड के बढ़ने के साथ ही चोरों का उत्पात बढ़ने लगा है। बेतिया शहर के आलोक भारती चौक के समीप स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर चोरों ने करीब 12 लाख 52 हजार रुपये की बड़ी चोरी को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।


जानकारी के अनुसार, यह घटना 19 दिसंबर की रात करीब 1 बजे की बताई जा रही है। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने एटीएम मशीन को गैस कटर अथवा किसी अन्य धारदार उपकरण से काटकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। चोरी की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया।


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ विवेक दीप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब तक चोर एटीएम से पैसे निकालकर फरार हो चुके थे। प्रारंभिक जांच में एटीएम से 12 लाख 52 हजार रुपये चोरी होने की पुष्टि हुई है।


पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि जल्द ही इस चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं इस वारदात के बाद इलाके के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें