बिहारगोपालगंज में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की वाइन पर चला बुलडोजर
गोपालगंज में जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 119 मामलों में जब्त करीब 11,050 लीटर देशी-विदेशी शराब का बुलडोजर से विनष्टीकरण किया। कार्रवाई पुलिस और दंडाधिकारी की निगरानी में हुई।











