ब्रेकिंग
सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियानसोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावाबिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, इतने छात्र-छात्रा हुए सफल; ऐसे चेक करें नतीजेघर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुकबिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंपपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान

गोपालगंज में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की वाइन पर चला बुलडोजर

गोपालगंज में जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 119 मामलों में जब्त करीब 11,050 लीटर देशी-विदेशी शराब का बुलडोजर से विनष्टीकरण किया। कार्रवाई पुलिस और दंडाधिकारी की निगरानी में हुई।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GOPALGANJ: गोपालगंज जिले में अवैध शराब के खिलाफ जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये मूल्य की देशी और विदेशी शराब का विनष्टीकरण किया है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी में संपन्न हुई, जिसमें विभिन्न थानों और उत्पाद विभाग के मामलों में जब्त की गई शराब को एक साथ नष्ट किया गया।


जानकारी के अनुसार, जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों और उत्पाद विभाग की कार्रवाई में जब्त कुल 119 मामलों की करीब 11,050 लीटर देशी-विदेशी शराब को नष्ट किया गया। इनमें उत्पाद विभाग के 36 और विभिन्न थानों के 83 मामले शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्थरी चेक पोस्ट के पास चिन्हित स्थल पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई। शराब को पहले एकत्र किया गया, फिर नियमानुसार गड्ढा खोदकर बुलडोजर की मदद से उसका विनष्टीकरण किया गया, ताकि दोबारा इसका दुरुपयोग न हो सके।


इस दौरान उत्पाद विभाग के अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उत्पाद अधीक्षक अमित झा ने बताया, “कुल 119 कांडों में जब्त लगभग 11,050 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। यह कार्रवाई पूरी पारदर्शिता और प्रशासनिक निगरानी में की गई है। आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।” उत्पाद विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और जब्त शराब को समय-समय पर नियमानुसार नष्ट किया जाता है। 


गौरतलब है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, इसके बावजूद तस्कर अवैध तरीके से शराब की तस्करी का प्रयास करते रहते हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस की यह संयुक्त कार्रवाई अवैध कारोबारियों के लिए सख्त संदेश मानी जा रही है।फिलहाल, प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें