Breakingबिहारहादसे का दिन शनिवार: बेतिया में अनियंत्रित बस ने ली महिला की जान, अरवल में 70 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत
बेतिया और अरवल में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला और 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बेतिया में तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया, जबकि अरवल में ईको वैन की टक्कर से वृद्ध की मौके पर ही जान चली गई। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।











