BEGUSARAI: बेगूसराय के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा एक फोटो वायरल होने के बाद एसपी ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में एक शख्स टी-शर्ट पहना और कंधे पर हथियार टांगे दिखाई दे रहा है। तस्वीर में सफेद रंग की एक बोलेरो भी नजर आ रही है।
आरोप है कि जिसका तस्वीर वायरल हो रहा था, वो थाने का प्राइवेट चालक ललन यादव है। वर्दी और हथियार का रोब दिखाकर आम लोगों और वाहन चालकों को वह परेशान किया करता था। मामला सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। जांच में पता चला कि संबंधित गाड़ी के प्राइवेट ड्राइवर का नाम नंदन सहनी है।
पुलिस ने तत्काल प्रभाव से आरोपी ड्राइवर को सेवा से हटा दिया है। वही बोलेरो गाड़ी जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR09 PA 0565 है, उसे भी थाने से हटा दिया गया है। इसकी जगह वाहन संख्या BR09 M 7996 के साथ संविदा पर ड्राइवर रुस्तम कुमार को चेरियाबरियारपुर थाने में प्रतिनियुक्त किया गया है। पूरे मामले की जांच का जिम्मा SDPO मंझौल को सौंपा गया है। एसपी ने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





