बिहारBihar Mausam Update: पटना समेत सूबे के 5 जिलों के लिए रेड अलर्ट...अगले कुछ घंटों में वर्षा-वज्रपात-आंधी की चेतावनी
बिहार के पटना, समस्तीपुर और नालंदा जिलों में वज्रपात, आंधी और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं औरंगाबाद और नालंदा के लिए ऑरेंज अलर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और घरों में रहने की अपील की है।











