ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

कोहली की एक झलक पाने के लिए क्रेजी हुए फैंस, स्टेडियम में मची भगदड़, घुसने के लिए मारामारी-तोड़फोड़

Virat Kohli News: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर किंग कोहली की एक झलक पाने के लिए दिल्ली में फैंस बेकाबू हो गये हैं। कोहली की एक झलक पाने के लिए अरुण जेटली स्टेडियम में भगदड़ मच गई।

Virat Kohli News
बेकाबू हुए फैंस
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Virat Kohli News: भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के लिए पूरी दुनिया क्रेजी है। रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी कर रहे विराट कोहली को देखने के लिए फैंस बेकाबू हो गये। कोहली को देखने के लिए दिल्ली के फैन्स बड़ी संख्या में अरुण जेटली स्टेडियम में उमड़ पड़े। स्टेडियम में घुसने के लिए फैन्स क्रेजी हो गए। जिससे स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी मच गई।


विराट कोहली ने रणजी ट्रॉफी में 13 साल बाद वापसी की है। विराट कोहली दिल्ली की तरफ से रेलवे के खिलाफ आज यानी 30 जनवरी से रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे हैं। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां 10 हजार फैंस को DDCA की तरफ से फ्री में मैच देखने का ऑफर दिया गया। ऑफर मिलने के बाद सुबह 3 बजे से अरुण जेटली स्टेडियम के बाहर फैंस की भीड़ देखने को मिली। इस बीच विराट कोहली को देखने पहुंचे फैंस की संख्या इतनी ज्यादा बढ़ गई कि अरुण जेटली स्टेडियम में भगदड़ मच गई। स्टेडियम के बाहर भी बेतहाशा भीड़ नजर आई। लोग स्टेडियम में घुसने के लिए बेकाबू हो गये। फैंस ने स्टेडियम में घुसने के लिए मारामारी और तोड़फोड़ भी की जिसमें कई लोग जख्मी हो गये।


स्टेडियम के बाहर अफरा-तफरी मच गई, जिसके चलते कुछ फैन्स घायल हो गए। गेट नंबर-16 के बाहर लोग एक-दूसरे को धक्का देने लगे। जिसके कारण कुछ लोग एंट्री गेट के पास गिरकर जख्मी हो गये। इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। जबकि पुलिस की एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। अफरा-तफरी में कुछ लोग अपने जूते-चप्पल वहीं छोड़ गए। भीड़ को कंट्रोल करने में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें