ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

टीम इंडिया ने फिर रचा इतिहास, ब्लाइंड T-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराया

DESK: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है। ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी है। ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बांग्

टीम इंडिया ने फिर रचा इतिहास, ब्लाइंड T-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को हराया
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: टीम इंडिया ने एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है। ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को शिकस्त दी है। ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में बांग्लादेश को हराकर नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 120 रनों से जीत दर्ज की।


टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 277 रनों का स्कोर बनाया था।जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 157 ही रन बना पाई। इसी के साथ टीम इंडिया ने नेत्रहीन टी-20 वर्ल्ड कप 2022 पर कब्जा जमा लिया। भारत की ओर से इस मैच में दो शतक लगाए गए। सुनील रमेश ने 63 बॉल में 136 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान अजय रेड्डी ने 50 बॉल में 100 रन बना डाले।


बता दें कि यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया ने ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीता हो, इससे पहले 2012 और 2017 में भी नेत्रहीन टीम इंडिया ने यह टूर्नामेंट जीता है। इस बार भारत ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा था। अगला वर्ल्ड कप 2024 में खेला जाएगा, जो पाकिस्तान में होगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें