ब्रेकिंग
मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ....ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागे

आतंक के गढ़ में ‘नो क्रिकेट’, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार

DESK: आतंक के गढ़ पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया है. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 10 प्लेयर्स ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से साफ-साफ

आतंक के गढ़ में ‘नो क्रिकेट’, श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान जाने से किया इनकार
Admin
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle
DESK: आतंक के गढ़ पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया है. श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के 10 प्लेयर्स ने पाकिस्तान दौरे पर जाने से साफ-साफ मना कर दिया है. आतंकियों को पनाह देने के लिए मशहूर पाकिस्तान जाने से श्रीलंकाई प्लेयर्स को जान का खतरा सता रहा है, लिहाजा 10 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है. पाकिस्तान दौरे पर जाने से इनकार करने वाले 10 खिलाड़ियों में लसिथ मिलंगा, एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुशल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, थिसारा परेरा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चांडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि टीम में शामिल खिलाड़ियों को सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी गई थी, लेकिन 10 खिलाड़ियों ने इससे हटने का फैसला किया है. आपको बता दें कि 6 मैचों की सीमित ओवरों की सीरीज के लिए 27 सितंबर से ये दौरा शुरू होने का कार्यक्रम है. वहीं इससे पहले श्रीलंका के खेल मंत्री हेरिन फर्नांडो ने कहा था कि खिलाड़ियों के परिवारों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है. इसके बाद बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की चिंताओं के मद्देनजर 9 सितंबर को बैठक की. दरअसल बोर्ड ने खिलाड़ियों को यह विकल्प चुनने की स्वतंत्रता दी थी कि वे खुद तय करें कि उन्हें पाकिस्तान दौरे पर जाना चाहिए या नहीं. आपको बता दें कि साल 2009 में श्रीलंका की टीम पर पाकिस्तान में हमला हुआ था. इस आतंकी हमले में श्रीलंका के कुछ खिलाड़ी जख्मी हुए थे.
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Admin

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें