ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

SRHvsMI: बुमराह के पास इतिहास रचने का सुनहरा अवसर, मैच ख़त्म होने से पहले हासिल कर लेंगे कई उपलब्धियां

SRHvsMI: जसप्रीत बुमराह के लिए हैदराबाद के खिलाफ यह मैच महत्वपूर्ण होने जा रहा, वह इस मैच में एक साथ 2 उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. संभव है कि ये कीर्तिमान वह अपने पहले ही ओवर में रच दें.

SRHvsMI
जसप्रीत बुमराह
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SRHvsMI: बुधवार को आईपीएल का 41वां मुकाबला हैदराबाद में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. जहाँ मुंबई के धाकड़ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास 2 उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है. इस मैच में मुंबई की टीम पहले गेंदबाजी करने जा रही है. ऐसे में जसप्रीत बुमराह को शायद इन उपलब्धियों को हासिल करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा.


जैसे ही आज के मैच में बुमराह 1 विकेट लेंगे, टी20 में उनके कुल 300 विकेट पूरे हो जाएंगे. इससे पहले भारत की तरफ से अश्विन, चहल और भुवनेश्वर कुमार यह कारनामा कर चुके हैं फिलहाल इस प्रारूप में बुमराह 299 विकेट पर हैं, एक और विकेट और वह इतिहास रच देंगे. अब देखना यह होगा कि यह गेंदबाज कितनी जल्दी यह कारनामा कर पाता है.


इसके अलावा जसप्रीत बुमराह के पास आज के मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का भी मौका है. अभी तक यह रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है. इस दिग्गज गेंदबाज ने मुंबई के लिए आईपीएल खेलते हुए कुल 170 विकेट लिए हैं. जबकि बुमराह फिलहाल 169 विकेट लेकर लसिथ मलिंगा के ठीक पीछे हैं. आज के मैच में इस बात की शत-प्रतिशत संभावना है कि बुमराह यह दोनों उपलब्धियां हासिल करेंगे.


बात करें आईपीएल में अंकतालिका की तो मुंबई इंडियंस ने लगातार 3 मैच जीतकर अंकतालिका में खुद को छठे स्थान पर काबिज कर रखा है. वहीं हैदराबाद की टीम इस वक्त 9वें स्थान पर CSK के ठीक ऊपर है, हैदराबाद के लिए यह मैच जीतना काफी आवश्यक है और यह टीम आज मुंबई के लिए चीजों को मुश्किल बनाने की पूरी कोशिश करेगी, यह तो तय है.

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें