ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

Shubman Gill: सचिन से लेकर विराट तक.. टूटा सबका कीर्तिमान, 269 रनों की पारी खेल गिल ने बनाए 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Shubman Gill: शुभमन गिल ने एजबेस्टन टेस्ट में 269 रनों की पारी खेलकर 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिए हैं। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सुनील गावस्कर के तोड़े रिकॉर्ड, SENA देशों में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय कप्तान।

Shubman Gill
शुभमन गिल
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 जुलाई से शुरू हुए दूसरे टेस्ट में शुभमन गिल ने 269 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली है। इस पारी ने न केवल भारत को पहली पारी में 587 रनों का विशाल स्कोर तक पहुंचाया, बल्कि गिल ने ऐसा कर कई दिग्गजों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। 387 गेंदों में 30 चौकों और 3 छक्कों की मदद से खेली गई इस पारी ने गिल को भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया मुकाम दिलाया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं और 10 ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अपने नाम कीं हैं।


सबसे पहले गिल भारतीय कप्तान के रूप में टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने विराट कोहली के 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बनाए नाबाद 254 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। दूसरा उन्होंने इंग्लैंड में एक पारी में सबसे बड़े स्कोर की उपलब्धि हासिल की है जो पहले सुनील गावस्कर के नाम थी। जिन्होंने 1979 में द ओवल में 221 रन बनाए थे। इसके अलावा गिल SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) देशों में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बन गए हैं, उन्होंने सचिन तेंदुलकर के 2004 में सिडनी में नाबाद 241 रनों की पारी को बौना साबित कर दिया।


गिल टेस्ट और वनडे दोनों प्रारूपों में डबल सेंचुरी लगाने वाले पांचवें खिलाड़ी के रूप में भी इतिहास रचा है, इस सूची में रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल पहले से शामिल हैं। वह टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले छठे भारतीय कप्तान बने। इससे पहले मंसूर अली खान पटौदी, सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली यह कारनामा कर चुके हैं। इसके साथ ही 25 साल और 297 दिन की उम्र में वह टेस्ट में डबल सेंचुरी बनाने वाले तीसरे सबसे युवा कप्तान बने, केवल पटौदी और ग्रीम स्मिथ ही इस मामले में उनसे आगे हैं।


इसके अतिरिक्त गिल ने टेस्ट में 250 से अधिक रन बनाने वाले सातवें भारतीय खिलाड़ी के रूप में भी अपनी जगह बनाई है, जहाँ वीरेंद्र सहवाग 319 रनों के साथ शीर्ष पर हैं। वह चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले चौथे भारतीय बने। गिल SENA देशों में डबल सेंचुरी बनाने वाले पहले एशियाई कप्तान भी बने हैं। जिन्होंने तिलकरत्ने दिलशान के 2011 में लॉर्ड्स में बनाए 193 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा है। यह पारी उनके टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी रही, जो लीड्स में उनकी पिछली सर्वश्रेष्ठ 147 रनों के पारी को भी अब पीछे छोड़ चुकी है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें