ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

ऋषभ पंत को उर्वशी रौतेला का जवाब, कहा.. मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं

DESK : इंडियन क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चर्चा का कारण है दोनों के बीच का विवाद। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में

ऋषभ पंत को उर्वशी रौतेला का जवाब, कहा.. मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : इंडियन क्रिकेट टीम के विकेट कीपर ऋषभ पंत और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। चर्चा का कारण है दोनों के बीच का विवाद। उर्वशी रौतेला ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ऋषभ पंत को लेकर एक किस्सा सुनाया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत लिखा था 'मेरा पीछा छोड़ दो बहन, झूठ की भी हद होती है। ऋषभ पंत के उस ट्वीट पर अब उर्वशी रौतेला ने अपना जवाब दिया है।


उर्वशी ने अपने ट्वीट में ऋषभ पंत को छोटू भैया कहते हुए क्रिकेट खेलने की सलाह दे दी है। उर्वशी ने अपने ताजा ट्वीट में लिखा 'छोटू भैया को बैट बॉल खेलनी चाहिए। मैं कोई मुन्नी नहीं हूं जो बदनाम होऊं तेरे लिए यंग किड्डो डार्लिंग।'


दरअसल, उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ऋषभ पंत को लेकर एक किस्सा सुनाते हुए कहा था कि जब वे वाराणसी से शूटिंग खत्म करने के बाद एक शो में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंची थीं तो ऋषभ पंत उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। काफी थकावट होने के कारण उर्वशी अपने कमरे में सो गई थी और ऋषभ पंत से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी थी। उर्वशी ने पंत को मुंबई आकर मिलने की बात कही थी।


 इसके बाद पंत की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें लिखा था कि ‘कितनी हंसी की बात है कि कुछ लोग इंटरव्यू में झूठ बोलते हैं ताकी वह लोकप्रियता हासिल कर सके और हेडलाइन में आ जाए। यह कितनी खराब बात है कि कुछ लोग लोकप्रियता के भूखे हैं। भगवान उन्हें खुश रखे। मेरा पीछा छोड़ दो बहन, झूठ की भी हद होती है।’ हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि पंत ने ऐसी पोस्ट की थी या नहीं। अब उर्वशी ने सोशल मीडिया पर पंत को अपना जवाब दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें