ब्रेकिंग
Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?Bihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारमुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा अर्धशतक जमा रिषभ राज ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

PATNA: बिहार के स्टार क्रिकेटर रिषभ राज ने रणजी ट्रॉफी के लगातार दो मैचों में अर्धशतक जमा कर अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है। पटना के ऊर्जा स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के अंतर

रणजी ट्रॉफी में लगातार दूसरा अर्धशतक जमा रिषभ राज ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार के स्टार क्रिकेटर रिषभ राज ने रणजी ट्रॉफी के लगातार दो मैचों में अर्धशतक जमा कर अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है। पटना के ऊर्जा स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में 65 रनों की शानदार पारी खेली है। रिषभ राज ने 110 गेंदों में दस चौकों की मदद से 65 रन बनाये हैं।


रिषभ राज ने पिछले साल अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही रणजी ट्रॉफी में अपना डेव्यू मैच खेला था। इस मैच की दूसरी पारी में रिषभ राज ने 52 रनों की पारी खेली थी। 


हालांकि इस वर्ष मुश्ताक अली ट्रॉफी टी 20 मुकाबले में उनका बल्ला नहीं बोला तो आलोचकों द्वारा कई तरह के सवाल खड़े किये जाने लगे, लेकिन बीसीए के चयनकर्ताओं ने उन पर विश्वास बनाये रखा और बिहार रणजी ट्रॉफी की टीम में उन्हें जगह मिली और रिषभ राज ने अर्धशतकीय पारी खेल कर आलोचकों के मुंह बंद कर दिया। साथ ही चयनकर्ताओं की उम्मीद पर वे खरे उतरे। 


रिषभ राज ने अपने क्रिकेट कैरियर की शुरुआत पटना जिला में घरेलू क्रिकेट खेल कर की है। पटना जिला क्रिकेट लीग से लेकर बीसीए द्वारा आयोजित होने वाले हेमन ट्रॉफी टूर्नामेंटों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय की ओर से भी खेला है। वर्तमान समय में वे अरवल जिला की ओर से खेल रहे हैं। अरवल जिला क्रिकेट लीग से लेकर हेमन ट्रॉफी में अपने शानदार बैटिंग से खूब वाहवाही लूटी है। 


क्रिकेट जानकारों का कहना है कि रिषभ राज काफी क्षमतावान क्रिकेटर हैं। इन्हें अगर इसी तरह मौका मिलता रहा तो वे अपने बल्ले से रन बरसाते रहेंगे। क्रिकेट जानकार कहते हैं कि हर व्यक्ति का समय हमेशा एक समान नहीं रहता है जैसे जिंदगी में उतार-चढ़ाव आता है ठीक उसी तरह खेल कैरियर में उतार-चढ़ाव होता है। अच्छे खिलाड़ी की खासियत यही है कि वह अपने खेल से लोगों का मुंह बंद कर जिसे रिषभ राज ने कर दिखाया है। हम सभी यही कामना करेंगे कि रिषभ राज के बल्ले से ऐसे ही रन निकलते रहें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें